Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद : नवागत थाना प्रभारी मीना कर्णावत का आत्मीय अभिनंदन

SANDEEP SEN Editor

Thu, Aug 20, 2026

देपालपुर। नवागत थाना प्रभारी मीना कर्णावत के देपालपुर पदभार संभालने के बाद नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। नगरवासियों का कहना है कि देपालपुर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बेहद जरूरी है। लोगों ने उम्मीद जाहिर की कि नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में अवैध कारोबार सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर भी नागरिकों ने चिंता जताई। लोगों की अपेक्षा है कि नशे के अवैध कारोबार और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। इसके साथ ही नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर भी नागरिकों ने बेहतर व्यवस्था और व्यावहारिक विकल्प विकसित किए जाने की आवश्यकता बताई। प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव, पार्किंग तथा आवागमन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस एवं प्रशासन के समन्वय से प्रभावी कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर के गणमान्यजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि थाना प्रभारी मीना कर्णावत के कार्यकाल में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता मिलेगी। नवागत थाना प्रभारी के समक्ष कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई, नशे के खिलाफ सख्ती और यातायात व्यवस्था में सुधार प्रमुख अपेक्षाओं के रूप में सामने आए हैं। अब नागरिकों की निगाहें आने वाले दिनों में पुलिस की कार्यप्रणाली और इन मुद्दों पर होने वाली कार्रवाई पर रहेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन