Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

106 वर्षीय महिला ने कावड़ यात्रा के साथ किए महाकाल दर्शन : महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

SANDEEP SEN Editor

Fri, Aug 21, 2026

कावड़ यात्रा के साथ आई 106 वर्षीय महिला ने किए सुगम दर्शन

उज्जैन। महाकाल की भक्ति में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। इसका उदाहरण शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में देखने को मिला, जब महिदपुर से कावड़ यात्रा के साथ आईं 106 वर्षीय महिला श्रद्धालु ने भगवान श्री महाकालेश्वर के सुगमता से दर्शन किए। उनकी उम्र को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। महिला श्रद्धालु के साथ कावड़ यात्रा में शामिल अन्य श्रद्धालुओं ने भी मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर प्रशासन ने कावड़ यात्रियों की सुविधा, सुगम दर्शन और भगवान श्री महाकालेश्वर को जल अर्पित करने के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं।

18 हजार कावड़ यात्रियों ने चढ़ाया जल

शुक्रवार को संध्या तक विभिन्न स्थानों से उज्जैन पहुंचे करीब 18,000 कावड़ यात्रियों ने भगवान श्री महाकालेश्वर को कावड़ का जल अर्पित किया। मंदिर में कावड़ यात्रियों के लिए दर्शन एवं जल अर्पण की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की गईं।

2.32 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब जारी रहा। शुक्रवार शाम 6 बजे तक करीब 2 लाख 32 हजार 600 श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन