Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

धामनोद में दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 108 एंबुलेंस के रवैये पर उठे सवाल

Deepak Shinde Dhamnod

Mon, Mar 23, 2026

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधी में रविवार रात्रि करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बाबा दीवाना शिव मंदिर एवं दरगाह के समीप पुराने एबी रोड पुलिया पर किसी अज्ञात वाहन ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि भारी वाहन के पहिए चढ़ने से मृतक का सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम दूधी के बड़ी संख्या में युवा मौके पर पहुंच गए और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर तो पहुंची, लेकिन आरोप है कि चालक ने शव को धामनोद के शासकीय अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया और बिना सहायता किए वापस लौट गया। इस घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा गया।

इसके बाद स्थानीय पत्रकारों द्वारा धामनोद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तत्परता दिखाते हुए अन्य एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को धामनोद के शासकीय अस्पताल भिजवाया।

ग्राम दूधी के गोलू सोलंकी, राजा यादव, मनीष नायक सहित अन्य युवाओं ने जहां 108 एंबुलेंस के रवैये पर नाराजगी जताई, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन