Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

नो-मेपिंग अंतर्गत मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया प्रगति पर : देपालपुर विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान, नो-मेपिंग मामलों की सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम अनुसार

SANDEEP SEN Editor

Fri, Jan 9, 2026

देपालपुर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 203 देपालपुर में नो-मेपिंग श्रेणी में आने वाले मतदाताओं के मामलों की सुनवाई का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत संबंधित मतदाताओं को पोर्टल के माध्यम से सूचना पत्र जारी किए गए हैं, ताकि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपने दावे एवं आपत्तियों का निराकरण करा सकें।

निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 8 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 50 सूचना पत्र प्राप्त मतदाताओं का शेड्यूल तैयार कर सुनवाई की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा किया जा सके।

सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया जा रहा है। पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता नामावली में शामिल किए जाने हेतु संपूर्ण प्रकरण, परीक्षण प्रतिवेदन सहित, वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया जा रहा है। वहीं, अपात्र मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

निर्वाचन प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रहे, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर प्राप्त हो सके। नो-मेपिंग अंतर्गत चल रही यह प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप संचालित की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन