नशेड़ियों का आतंक : मंदिर के पास अज्ञात बाइक में लगाई आग
Ajay Jain Reporter
Tue, Dec 9, 2025
बृजधाम कॉलोनी में नशेड़ियों का आतंक, शनि मंदिर के पास अज्ञात बाइक में लगाई आग
स्थानीय लोगों में दहशत, पुलिस कार्रवाई का इंतजार
धार। बृजधाम कॉलोनी स्थित शनि मंदिर के पास खाली पड़े ग्राउंड में नशेड़ियों द्वारा एक अज्ञात मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। अचानक लगी आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब क्षेत्र में आम हो गई हैं।
रहवासियों के अनुसार, शाम होते ही इस बड़े खाली ग्राउंड में नशेड़ियों का अड्डा जम जाता है। समूह में बैठकर शराब पीना, गांजा सेवन करना और आपस में गैंगवार जैसी घटनाएं भी आए दिन देखने को मिल रही हैं।
वीडियो बनाने या समझाने की कोशिश करने पर नशेड़ी उल्टा लोगों को धमकाने लगते हैं। रहवासियों ने कई बार मौखिक रूप से थाने में शिकायत भी की है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से इस स्थान पर कोई सतत गश्त या वाहन तैनात नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने ध्यान नहीं दिया तो यहां किसी भी दिन बड़ी वारदात हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन