बेटमा पुलिस की कार्रवाई : तेल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, कार सहित 200 लीटर ऑयल जब्त
Jivan doliya
Fri, Jan 9, 2026
देपालपुर। इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में एसडीओपी संघ प्रिय सम्राट के निर्देश पर थाना बेटमा पुलिस ने तेल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत के नेतृत्व में 7 जनवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपियों के कब्जे से एक इको कार क्रमांक MP-09-ZP-3015 (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) तथा चार ड्रम में भरा करीब 200 लीटर ऑयल (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी पर्वत पिता प्रेमसिंह वास्कले निवासी चिकली थाना गंधवानी जिला धार एवं श्याम पिता महेश वास्कले निवासी लीम्बडी पीपल झोपड़ा थाना बलकवाड़ा जिला खरगोन हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप पोरवाल, सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्रसिंह चौहान, कमलेन्द्र दीक्षित एवं अमोल साठे की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन