Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

इन्दौर 118 वाहनों पर कार्यवाही : नो पार्किंग में खड़े वाहनो पर ट्रैफिक पुलिस की सख़्त कार्रवाई।

● नो पार्किंग में खड़े वाहनो पर ट्रैफिक पुलिस की सख़्त कार्रवाई।

●रास्ता बाधित करने वाले 118 वाहनों पर कार्यवाही।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा व्यस्त चौराहों पर विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान 118 वाहनों जो नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े कर यातायात अवरुद्ध करते पाए गए। इन वाहनों की गलत पार्किंग के कारण आमजन को आवागमन में कठिनाई हो रही थी एवं कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन रही थी। ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर

● नो पार्किंग में खड़े ऑटो/ई रिक्शा, कार, बस आदि वाहनों के चालान किए

● रास्ता बाधित करने वाले वाहनों को हटवाया

● दुकानों तथा संस्थानों को निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने हेतु एनाउंसमेंट कर समझाइश दी

इंदौर ट्रैफिक पुलिस का सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि

1. वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही खड़ा करें।

2. सड़क किनारे, बाजार क्षेत्रों, अस्पतालों, बस स्टॉप्स और मुख्य चौराहों के आसपास अनधिकृत पार्किंग न करें।

3. गलत पार्किंग न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि आपातकालीन सेवाओं एवं आम जनता की सुविधा में भी बाधा उत्पन्न करती है।

कृपया यातायात नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Tags :

Indore police

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन