Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

24 मिनट में वारदात को अंजाम : जबलपुर में पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी

SANDEEP SEN Editor

Sun, Mar 22, 2026

जबलपुर। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं, जिससे आमजन के साथ अब पुलिसकर्मी भी अछूते नहीं रहे। तिलवारा थाना क्षेत्र की अर्नव विहार कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर और नगदी पार कर दी। खास बात यह रही कि आरोपियों ने महज 24 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मकान यातायात थाना मालवीय चौक में पदस्थ प्रधान आरक्षक पी.डी. मिश्रा के पुत्र राहुल मिश्रा का है। घटना के समय राहुल अपनी पत्नी के साथ रीवा गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी सहित करीब 80 लाख रुपए की चोरी कर ली।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। आरोप है कि पुलिस केवल मुख्य मार्गों पर गश्त करती है, जबकि कॉलोनियों के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सूचना मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के लिए फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन