Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी : बेटमा पुलिस की तत्पर कार्रवाई से चंद घंटों में गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी बेटमा पुलिस की तत्पर कार्रवाई से चंद घंटों में गिरफ्तार

इंदौर। ग्राम घाटाबिल्लौ स्थित फेमस विला कॉलोनी में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घरेलू विवाद के दौरान मनोज पंथी नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रुपेश द्विवेदी व एसडीओपी श्री संघ प्रिय सम्राट के मार्गदर्शन में बेटमा पुलिस को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए। थाना बेटमा में धारा 103(1) बी एन एस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश हेतु दो विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने तकनीकी विश्लेषण व मोबाइल लोकेशन के आधार पर तेजी से काम किया। पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई और कुछ ही घंटों में हत्यारोपी मनोज पंथी (37 वर्ष) पिता अमरसिंह पंथी, निवासी जे.पी. नगर, थाना गोमती नगर, जिला भोपाल को भोपाल से पकड़ लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत, उप निरीक्षक संदीप पोरवाल, सहायक उपनिरीक्षक अमोल साठे, रामप्रसाद सोलंकी, गजेन्द्र सिंह चौहान, प्रकाश परमार, प्रआर 543 कल्लू राठौर व आर. 2465 गोलू सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बेटमा पुलिस की तेज कार्रवाई ने न केवल गंभीर अपराध का त्वरित खुलासा किया बल्कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता व विश्वास को और मजबूत किया है।

Tags :

बेटमा पुलिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन