पत्रकारिता–ज्योतिष सम्मान समारोह में तीन महापुरुषों को श्रद्धांजलि : स्व. विद्याधर शुक्ला, ज्वालाप्रसाद शुक्ला और लक्ष्मणसिंह गौड़ की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन
SANDEEP SEN Editor
Fri, Dec 5, 2025
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर शुक्ला एवं ज्योतिषाचार्य ज्वालाप्रसाद शुक्ला की स्मृति में पत्रकारिता एवं ज्योतिष सम्मान समारोह शनिवार को अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित किया गया। दैनिक दोपहर एवं स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के सहभाग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुभाष खंडेलवाल मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने स्वर्गीय शुक्ला द्वय एवं स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ को नमन करते हुए उनके पत्रकारिता, ज्योतिष एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान को याद किया। इसी अवसर पर स्व. गौड़ की स्मृति में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि “यह आयोजन तीन महापुरुषों की स्मृति का त्रिवेणी संगम है। तीनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कर्ष हासिल कर समाज पर अमिट छाप छोड़ी है।”
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान समय में भी कई मीडिया संस्थान कठिन परिस्थितियों के बीच सत्य को समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आजीविका के लिए उपयुक्त विकल्पों का चयन अवश्य करें, परंतु ध्यान रहे कि “कमाई का पैसा बरकत का हो, हरकत का नहीं।”
विशिष्ट अतिथि गौरव रणदिवे ने पत्रकारिता को “अंतहीन और धन्यवादविहीन कार्य” बताते हुए कहा कि इसके बावजूद पत्रकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी दृढ़ता से निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संयोजक नवनीत शुक्ला ने लगातार पांच वर्षों से जारी इस सम्मान परंपरा की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत शैलेन्द्र शुक्ला, श्याम यादव एवं विनोद पाठक द्वारा किया गया। संचालन स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मानित व्यक्तित्व
वरिष्ठ पत्रकार
शशिकांत शुक्ला, राजा शर्मा, गीत दीक्षित, ललित उपमन्यु, राजेश राठौर, देवेंद्र शर्मा एवं संजय जलगांवकर
सक्रिय पत्रकार
मुकेश मंगल, रफी मोहम्मद शेख, विपिन नीमा, डॉ. पंकज पांडे, राजेश पिपलोदिया, कमलेश्वर सिसोदिया एवं राकेश राठौर
ज्योतिषाचार्य
पं. रामचंद्र शर्मा "वैदिक", पं. दिनेश पुराणिक एवं पं. प्रेमानंद महाराज
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम पुरस्कार – रविंद्र सेठिया
द्वितीय पुरस्कार – जयेश मालवीय एवं मो. शाकिर सिद्दीकी
तृतीय पुरस्कार – राजेश मालवीय, दीपक जैन एवं नितिन सोलंकी
प्रोत्साहन पुरस्कार – दिलीप भालेराव, प्रफुल्ल चौरसिया, नीलेश होलकर, आनंद शिवरे, ओपी सोनी, गोपाल वर्मा एवं विशाल चौधरी
Tags :
Pravin khariwal
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन