Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

मार्च-पास्ट व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा : सुमन कॉन्वेंट अटाहेड़ा में गणतंत्र दिवस व वार्षिक समारोह भव्यता से संपन्न

SANDEEP SEN Editor

Wed, Jan 28, 2026

देपालपुर। नगर के समीप स्थित सुमन कॉन्वेंट हाईस्कूल अटाहेड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक समारोह अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जहां विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कीर्ति ठाकुर तथा विद्यालय संचालक श्री सुमन सिंह ठाकुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का स्मरण कराया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने बच्चों के प्रशिक्षण, एकजुटता एवं देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया। मार्च-पास्ट के दौरान विद्यार्थियों की कदमताल एवं अनुशासन ने दर्शकों से भरपूर सराहना बटोरी। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, नृत्य प्रस्तुतियों एवं समूह नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिए। नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक की प्रस्तुतियों ने उपस्थित पालकगणों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से विद्यालय परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अर्जुन सिंह पंवार, नरेंद्र विश्वकर्मा, दरबार सिंह चावड़ा, भारत आंजना, दशरथ चौहान, कैलाश चौधरी, सोहन पंवार, बाबू पटेल सहित अन्य विशिष्टजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिक्षा विभाग से पूर्व प्राचार्य श्री दिनेश परमार, अटाहेड़ा संकुल से मनोज पाल, राजेश पटेल, नारायण सिंह पंवार, मोहन पटेल, कैलाश राठौर, शांतिलाल पटेल उपस्थित रहे। वहीं पत्रकारिता जगत से देपालपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष संदीप सेन एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन की उपस्थिति ने आयोजन की महत्ता को और अधिक बढ़ाया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, पालकगणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा, जिसने उपस्थित सभी जनों के मन में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन