Fri 20 Nov 2026

ब्रेकिंग

VISHWANATH SAMACHAR 19/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 18/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 17/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 16/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 15/11/2026

चित्रकूट गौरव दिवस : 22 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की तपोभूमि, सीएम डॉ.मोहन यादव के आगमन की संभावना

SANDEEP SEN Editor

Sun, Mar 22, 2026

चित्रकूट। रामनवमी पर्व को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की दिशा में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 27 मार्च को “चित्रकूट गौरव दिवस” के रूप में मनाए जाने वाले इस विशेष अवसर पर भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को लगभग 21 से 22 लाख दीपों से आलोकित किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संभावित आगमन को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस आयोजन की सबसे खास बात उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन का संयुक्त समन्वय है, जो इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बनाने की दिशा में काम कर रहा है। तैयारियों की समीक्षा के लिए चित्रकूट कलेक्ट्रेट परिसर में दोनों राज्यों के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें सतना और चित्रकूट जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन के मुताबिक, इस बार गौरव दिवस को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे सांस्कृतिक महोत्सव का स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भजन-संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जिसमें साधु-संतों, समाजसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

तकनीकी और प्रबंधन के स्तर पर भी विशेष फोकस किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और स्वच्छता को लेकर विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि चित्रकूट को राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Tags :