तेंदूखेड़ा में खुशी की लहर : रामकुमार ठाकुर बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष
SANDEEP SEN Editor
Sun, Mar 22, 2026
तेंदूखेड़ा। क्षेत्र के समीपस्थ आदिवासी ग्राम ढिलवार निवासी एवं समाजसेवी रामकुमार ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई।
रामकुमार ठाकुर के जिला अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही तेंदूखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों, समाजजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामकुमार ठाकुर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के हित में कार्य करते आए हैं। उनकी इस नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही आदिवासी समाज की समस्याओं के समाधान में भी गति आएगी।
इस अवसर पर समर्थकों ने विश्वास जताया कि ठाकुर अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी एवं समाज को नई दिशा देंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन