Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

अमझेरा में स्वतंत्रता सेनानी राजा बख्तावर सिंह जयंती पर गरिमामय आयोजन : केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को ‘विश्वनाथ समाचार’ का प्रवेशांक भेंट

धार। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर 14 दिसंबर को धार जिले के ऐतिहासिक ग्राम अमझेरा पहुंचीं। यहां वे स्वतंत्रता सेनानी राजा बख्तावर सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने का अवसर बना, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करने वाला भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्री जितेन्द्र चौहान द्वारा मासिक हिंदी समाचार पत्र ‘विश्वनाथ समाचार’ का प्रवेशांक केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर को भेंट किया गया। प्रवेशांक प्राप्त करते हुए श्रीमती ठाकुर ने स्वतंत्र और सशक्त पत्रकारिता की सराहना की तथा कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष मीडिया समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से सामने लाता है। उन्होंने ‘विश्वनाथ समाचार’ के प्रयासों को सकारात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ बताया। राजा बख्तावर सिंह के योगदान को स्मरण करते हुए श्रीमती ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से इतिहास जीवंत रहता है और युवाओं में देशभक्ति की भावना सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के समर्थक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने और समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में भावनात्मक वातावरण बना रहा। अमझेरा की धरती पर इतिहास, पत्रकारिता और जनसरोकारों का यह संगम कार्यक्रम को विशेष और स्मरणीय बना गया। शुभम दीक्षित, नीलांबर शर्मा, भगवान खंडेलवाल, रघुनाथ यादव, रवि पाठक आदि नेता मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन