Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

थाना गौतमपुरा में हार्टफुलनेस शिविर : पुलिसकर्मियों और आमजन ने सीखा तनावमुक्त रहने का मंत्र

SANDEEP SEN Editor

Sun, Dec 21, 2025

वर्दी के पीछे का तनाव समझा गया: गौतमपुरा थाने में ध्यान और मानसिक शांति पर विशेष शिविर

देपालपुर | पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित हार्टफुलनेस ध्यान एवं तनाव मुक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह 10 बजे थाना गौतमपुरा परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। लगभग एक घंटे तक चले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाते हुए ध्यान एवं आत्म-संतुलन की तकनीकों से परिचित कराना रहा। शिविर के दौरान हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान की वैज्ञानिक विधियों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को नियमित ध्यान से मानसिक शांति, कार्यक्षमता में वृद्धि एवं सकारात्मक सोच के विकास के लाभों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि वर्तमान समय में पुलिसकर्मी एवं नागरिक निरंतर तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजरते हैं, ऐसे में ध्यान जीवन में संतुलन बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौतमपुरा अलका मेनिया अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ उपस्थित रहीं। साथ ही नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, कोटवार एवं क्षेत्र के आम नागरिकों सहित लगभग 40 प्रतिभागियों ने शिविर में सहभागिता की। सभी उपस्थितजनों ने ध्यान सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अनुभव साझा किए। थाना प्रभारी अलका मेनिया ने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होने से पुलिस व्यवस्था अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनती है। ऐसे शिविरों से पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संवाद भी मजबूत होता है।” कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने शिविर को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Tags :

Indore police

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन