Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर : पुलिस थाना अमझेरा में ध्यान कार्यक्रम आयोजित

अमझेरा - विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस थाना अमझेरा में ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु श्री जगदीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में ध्यान अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने ध्यान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

 योग गुरु श्री शर्मा ने बताया कि नियमित रूप से ध्यान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर तनावमुक्त और संतुलित जीवन जिया जा सकता है।

 इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री राजू मकवाना जी सहित थाना अमझेरा के लगभग 23 पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्री राजेंद्र पंवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

Jitendra Chauhan

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन