Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

अमझेरा के चमन मोहल्ले में बड़ा हादसा टला : युवा नेता दिलावर पठान उर्फ़ दिल्लू बा की सूझबूझ से बचीं कई जानें

अमझेरा (धार)। रविवार देर रात चमन मोहल्ले में उस समय अफरा–तफरी का माहौल बन गया, जब एक पुराना और जर्जर बिजली का पोल अचानक आधार से टूटकर खतरनाक ढंग से झूलने लगा। स्थिति इतनी गंभीर थी कि थोड़ी-सी लापरवाही भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे अचानक तेज आवाज के साथ पोल नीचे से दरक गया। इसके बाद तार नीचे की ओर लटकने लगे और पूरे क्षेत्र में करंट फैलने की आशंका गहरा गई। उसी समय बच्चे और महिलाएं घरों के बाहर मौजूद थे, जिससे खतरा कई गुना बढ़ गया था।

इसी दौरान मोहल्ले के युवा नेता एवं समाजसेवी दिलावर पठान उर्फ दिल्लू बा ने साहस और त्वरित निर्णय का परिचय देते हुए स्थिति संभाल ली। दिल्लू बा ने पहले झूलते पोल को टूटकर गिरने से रोकने के लिए लकड़ी का मजबूत सहारा लगाया। इसके बाद उन्होंने जोर से आवाज लगाकर लोगों को सावधान किया और घर–घर जाकर बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि दिल्लू बा समय पर सक्रिय नहीं होते, तो हाई वोल्टेज करंट पूरे मोहल्ले में फैल सकता था और कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। उनकी सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता ने बड़े हादसे को टालकर कई परिवारों को सुरक्षित बचा लिया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में जर्जर पोलों की तुरंत जांच कर इन्हें बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय समाजजन ने दिल्लू बा के साहस, तत्परता और नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें वास्तविक अर्थों में ‘जनसेवक’ बताया।

Tags :

Jitendra Chauhan

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन