Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

मुख्यमंत्री के मंच से… : जैन समाज को मिला गौरव का क्षण, विजय मेहता ‘जैन रत्न’ से अलंकृत

admin

Thu, Dec 18, 2025

इंदौर। सामाजिक, धार्मिक और मानव सेवा के क्षेत्र में सतत सक्रिय भूमिका निभा रहे विजय मेहता को अग्निबाण परिवार की ओर से ‘जैन रत्न अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आतिथ्य में, उनके कर-कमलों द्वारा राजेश चेलावत ने प्रदान किया।

विजय मेहता वर्तमान में समग्र श्वेतांबर जैन समाज की प्रमुख संस्था श्वेतांबर जैन महासंघ न्यास के अध्यक्ष, जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, भोपावर तीर्थ के ट्रस्टी, कंचनबाग श्री संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं तुलसीराम सिलावट की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। समाजसेवा के क्षेत्र में विजय मेहता की सक्रियता केवल इंदौर तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मालवा अंचल और मध्य प्रदेश प्रांत में उनके योगदान को व्यापक रूप से सराहा जाता रहा है।

मुख्यमंत्री के हाथों मिला यह सम्मान न केवल विजय मेहता की वर्षों की सेवा का प्रतीक है, बल्कि संपूर्ण जैन समाज के लिए भी गौरव और गर्व का विषय माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर श्वेतांबर जैन महासंघ, देपालपुर जैन श्री संघ एवं देपालपुर प्रेस क्लब की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Tags :

सोमिल मेहता

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन