Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

देपालपुर में नक्शा पायलट योजना लागू : 6500 प्लॉट का तैयार होगा एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड

देपालपुर। नगर परिषद क्षेत्र देपालपुर में नक्शा पायलट योजना के तहत जमीन और भवनों का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष 18 फरवरी 2025 को ड्रोन सर्वे कराया गया था। ड्रोन से जुटाए गए डाटा के आधार पर अब राजस्व विभाग, नगर परिषद, जनपद पंचायत और रजिस्ट्रार कार्यालय से जुड़े करीब 6500 प्लॉट का डाटा एकीकृत किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन और तकनीकी समन्वय की जिम्मेदारी एमटीएसईडीसी (मध्यप्रदेश टाउन एंड कंट्री सर्विसेस डेटा सेंटर) भोपाल को सौंपी गई है, जहां से पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग की जाएगी। नगर परिषद सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आबादी क्षेत्र, गांवठान और बने हुए मकानों को यदि नगर परिषद के राजस्व रिकॉर्ड, रजिस्ट्री या शासकीय पट्टों में विधिवत दर्ज किया गया है, तो उनका नाम नक्शा पायलट योजना में शामिल किया जा सकेगा। इससे संपत्तियों के अधिकार और सीमांकन को लेकर वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का समाधान होने की उम्मीद है।

15 वार्ड, 3 सेक्टर और 53 ब्लॉक में बंटा नगर क्षेत्र

देपालपुर नगर परिषद के 15 वार्डों को नक्शा पायलट योजना के तहत 3 सेक्टर और 53 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। पूरे सर्वे और सत्यापन कार्य के लिए कुल 32 सदस्यों की टीम तैनात की गई है।

सेक्टर विभाजन इस प्रकार किया गया है—

  • सेक्टर नंबर 1: गौतमपुरा नाके से चमन चौराहा तक का क्षेत्र

  • सेक्टर नंबर 2: अयोध्या बस्ती से चमन चौराहा तक का क्षेत्र

  • सेक्टर नंबर 3: चमन चौराहा से इंदौर रोड तक का क्षेत्र

ब्लॉकों का वितरण भी सेक्टरवार तय किया गया है। सेक्टर नंबर 1 में 24 ब्लॉक, सेक्टर नंबर 2 में 15 ब्लॉक और सेक्टर नंबर 3 में 14 ब्लॉक बनाए गए हैं। इस तरह नगरीय क्षेत्र देपालपुर में कुल 53 ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं।

सेक्टरवार तैनात होगी टीम

कार्य की सुचारू प्रगति के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया गया है। सेक्टर नंबर 1 में 16 सदस्यीय टीम कार्य करेगी, जबकि सेक्टर नंबर 2 और सेक्टर नंबर 3 में आठ-आठ सदस्यों की टीमें तैनात रहेंगी। नक्शा पायलट योजना के लागू होने से नगर परिषद क्षेत्र में भूमि और भवनों का डिजिटल नक्शा तैयार होगा, जिससे भविष्य में संपत्ति कर निर्धारण, रजिस्ट्री, नामांतरण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आएगी।

संलग्न फोटो 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन