Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

देपालपुर में अतिक्रमण पर सख्ती: : इंदौर नाका से पुलिस थाने तक चला नगर परिषद का अभियान

SANDEEP SEN Editor

Fri, Jan 2, 2026

स्वच्छता मिशन को गति: सीएमओ की मौजूदगी में मुख्य मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण

देपालपुर | नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद नगर परिषद अमले ने शुक्रवार शाम को नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की सघन कार्रवाई शुरू की। अभियान की शुरुआत इंदौर नाका से की गई, जो देपालपुर पुलिस थाने की पुलिया तक लगातार जारी रही। कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्गों से सटी दुकानों के बाहर रखे गए चद्दर सेट, अस्थायी शेड, विज्ञापन बोर्ड एवं अन्य अतिक्रमणकारी सामग्री को हटाया गया। नगर परिषद अमले की कार्रवाई से कुछ स्थानों पर दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी, लेकिन अधिकारियों द्वारा समझाइश देने के बाद मामला शांत हो गया और अभियान निर्बाध रूप से आगे बढ़ा। नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और स्वच्छता मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम इंदौर द्वारा देपालपुर नगर को स्वच्छता के दृष्टिकोण से गोद लिया गया है, जिसके तहत नगर को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि सड़कों से सटे कई बिजली के पोल अतिक्रमण को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण दे रहे हैं। पोलों के आसपास दुकानदारों द्वारा टीन शेड, बैनर, बोर्ड एवं अन्य संरचनाएं खड़ी कर ली गई हैं, जिससे मार्ग संकीर्ण हो रहे हैं। नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि मुख्य मार्गों के किनारे लगे बिजली के पोलों को हटाकर सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित किया जाए, तो अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और सड़कों की वास्तविक चौड़ाई भी स्पष्ट रूप से सामने आएगी। शुक्रवार शाम को हुई इस अतिक्रमण हटाओ मुहिम में सीएमओ बहादुर सिंह रघुवंशी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ नगर परिषद का पूरा अमला तैनात रहा, जिसने नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संलग्न फोटो:-

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन