Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

ड्रोन सर्चिंग से बड़ी कार्रवाई: : अवैध खाद्य तेल–नकली डीज़ल कारोबार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, एक फरार

जीवन डोडिया
धार। पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सुजावल जग्गा के नेतृत्व में सरदारपुर एवं राजगढ़ पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खाद्य तेल एवं नकली डीज़ल के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया। ड्रोन तकनीक का उपयोग करते हुए की गई इस सटीक कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध तेल, रसायन और उपकरण जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है।

सक्रिय गैंग पर पुलिस की तकनीकी नज़र

जिले में अवैध खाद्य तेल और नकली डीज़ल की बिक्री रोकने हेतु एसपी धार द्वारा समस्त एसडीओपी और थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के तहत 06 दिसंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि
इंदौर–अहमदाबाद हाईवे स्थित — वीर तेजाजी ढाबा, राजस्थानी ढाबा, चेतना ढाबा और राजलक्ष्मी होटल — के पीछे अनेक पिकअप वाहनों में चोरी किया गया खाद्य तेल, अवैध डीज़ल, खतरनाक केमिकल तथा विस्फोटक पदार्थ भरे हुए हैं। साथ ही डिजिटल मशीन, नोज़ल, बैटरी आदि उपकरणों की मदद से अवैध तरीके से ग़ैरकानूनी पेट्रोल पंप संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीएसपी सुजावल जग्गा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। ड्रोन से पूरे क्षेत्र की रात भर सर्चिंग कर संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई और फिर होटल–ढाबों पर छापेमारी कर गिरोह को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

मामले में दर्ज अपराध

गिरोह के विरुद्ध थाना सरदारपुर में
अपराध क्रमांक 343/25 एवं 345/25
धारा – 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955; धारा 5, 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884; धारा 287, 303(2) बीएनएस
वहीं थाना राजगढ़ में
अपराध क्रमांक 446/25 एवं 447/25
धारा – 3, 6-A, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. आसिक पिता अफसर नायता पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिलोदा बुजुर्ग, थाना कानवन

  2. निलेश पिता रुपालाल हामड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी धुलेट, थाना राजगढ़

  3. अंतिम पिता गजराज जैन, उम्र 47 वर्ष, निवासी मेन चौपाटी, थाना राजगढ़

फरार आरोपी

  1. विजय सिंह पिता टेमुभा जाडेजा, निवासी आशापुर नरग, राजकोट (गुजरात)


जप्त सामग्री (मश्रुका)

  • 1460 लीटर कैमिकल एवं 1410 लीटर डीज़ल

  • 12800 लीटर खाद्य तेल

  • 214 ड्रम

  • महिन्द्रा लोडिंग वाहन एवं 2 पिकअप वाहन

  • ₹1,35,400 नगद

  • 03 डीज़ल नापने के ट्यूब

  • 03 डिजिटल डीज़ल मशीनें

  • 03 डीज़ल नोज़ल

  • 01 हर्ष कंपनी का मोटर पंप, 5 लीटर जार

  • 01 माइक्रोटेक इन्वर्टर

  • 01 लिवगार्ड बैटरी

  • डीज़ल के हिसाब–किताब की 13 डायरी

कुल जप्त मश्रुका का मूल्य: ₹45,55,500/-


प्रशासन की तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण

ड्रोन तकनीक के उपयोग से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर पुलिस ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जो हाईवे पर अवैध तरीके से डीज़ल–तेल का कारोबार चलाकर भारी आर्थिक लाभ कमा रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल आवश्यक वस्तुओं की कालाबाज़ारी पर प्रभावी प्रहार है, बल्कि कानून–व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

जिले में ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags :

Jivan dodiya

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन