Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

बेटमा में पत्रकारों का विराट होली मिलन : देपालपुर प्रेस क्लब परिषद की बेटमा इकाई का भव्य आयोजन — पत्रकारों का सम्मान, संगठन विस्तार और कार्यालय का शुभारंभ

SANDEEP SEN Editor

Sun, Mar 15, 2026

बेटमा में पत्रकारों का विराट होली मिलन, निष्पक्ष और साहसी पत्रकारिता का लिया संकल्प

देपालपुर प्रेस क्लब परिषद की बेटमा इकाई का भव्य आयोजन — पत्रकारों का सम्मान, संगठन विस्तार और कार्यालय का शुभारंभ

बेटमा। होली के रंगों के साथ पत्रकारिता की एकता, साहस और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए देपालपुर प्रेस क्लब परिषद की बेटमा इकाई द्वारा शनिवार को बेटमा नगर स्थित बियानी गार्डन के कम्युनिटी हॉल में भव्य होली मिलन समारोह एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में क्षेत्रभर से पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, उसकी चुनौतियों, पत्रकारों की जिम्मेदारी और संगठन की आवश्यकता पर गंभीर एवं प्रेरक विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिजियाना समूह के न्यूज़ एडिटर डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि खुलासा फर्स्ट समूह के संपादक अंकुर जायसवाल, सेवानिवृत्त एनएसजी कमांडो सांवरा जाट (लीलाधर), तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे, तहसीलदार नागेंद्र त्रिपाठी, खंड पंचायत अधिकारी राजेन्द्र खरे, समाजसेवी सुनैना बियानी तथा देपालपुर प्रेस क्लब परिषद के अध्यक्ष संदीप सेन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का वातावरण पत्रकारों की एकजुटता, पारस्परिक सम्मान और उत्साह से सराबोर रहा। मंचासीन अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया, वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

जमीनी पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत : डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव

मुख्य अतिथि डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि पत्रकारिता आज एक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। बड़े राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सच्चाई दब जाती है, लेकिन जमीनी स्तर की पत्रकारिता आज भी निष्पक्षता और साहस के साथ समाज के सामने सच्चाई रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय नेता या दूरस्थ विषय पर लिखना आसान है, लेकिन असली पत्रकारिता तब होती है जब कोई पत्रकार अपने क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय व्यवस्थाओं की सच्चाई को निर्भीकता से लिखे। यही खबर सीधे जनता और सत्ता तक पहुंचती है और समाज में बदलाव का माध्यम बनती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पत्रकार ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति हैं, क्योंकि वे समाज की नब्ज को समझते हैं और जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि आज कई लोग पत्रकार को साथ बैठाने से भी हिचकते हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि कहीं सच्चाई सामने न आ जाए। यही डर इस बात का प्रमाण है कि पत्रकारिता आज भी जीवित है और उसका प्रभाव कायम है। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित और नकल करने वाले लोगों ने पत्रकारिता की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, लेकिन सच्चा पत्रकार वही है जो किसी दबाव या डर के बिना सत्ता की आंखों में आंख डालकर सच लिखने का साहस रखता है। जब पत्रकार संगठित होकर ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करेंगे तो समाज में पत्रकारिता का सम्मान और अधिक बढ़ेगा।

संगठन ही पत्रकारों की सबसे बड़ी ताकत : अंकुर जायसवाल

विशिष्ट अतिथि और खुलासा फर्स्ट समूह के संपादक अंकुर जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं और इन चुनौतियों से निपटने के लिए पत्रकारों का संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार लिखने का कार्य नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। जब पत्रकार एक मंच पर संगठित होकर कार्य करते हैं तो उनकी आवाज अधिक प्रभावी होती है और उनके अधिकार भी सुरक्षित रहते हैं। अंकुर जायसवाल ने बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा और हातोद क्षेत्र में प्रेस क्लब की इकाइयों के गठन को एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिलेगा जहां वे अपने अधिकारों, समस्याओं और पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य कर सकेंगे। उन्होंने इस पहल के लिए देपालपुर प्रेस क्लब परिषद के अध्यक्ष संदीप सेन द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पत्रकारों के बीच एकता और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।

स्मृति-चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम में मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत करने के साथ ही देपालपुर प्रेस क्लब परिषद की बेटमा इकाई द्वारा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी पत्रकार बंधुओं का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान होली के रंगों के साथ आपसी सौहार्द और आत्मीयता का माहौल भी देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान देपालपुर प्रेस क्लब परिषद की बेटमा इकाई के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ भी किया गया। इससे क्षेत्र के पत्रकारों को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन और आपसी संवाद के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के सूत्रधार रहे अनिल बाजपेयी

पूरे आयोजन के सूत्रधार देपालपुर प्रेस क्लब परिषद की बेटमा इकाई के अध्यक्ष अनिल बाजपेयी रहे, जिनके मार्गदर्शन और समन्वय से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति

इस अवसर पर गौतमपुरा अधिमान्य प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रेम राठौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें प्रकाश जैन, अजय जैन, कृष्णदुलारे जाधव, अजय भावसार, पुष्पेंद्र मिश्रा, राजू पाल, राकेश पाटीदार, संजय पाटीदार, सोमिल मेहता, दरबार सिंह, श्रीराम बारोड़, देवकरण मकवाना, रोहित शर्मा, कुतुबुद्दीन खुशबू, मोइनुद्दीन कुरैशी, दीपक सेन, शांतिलाल पाटीदार, देवकरण गुर्जर, जीवन डोडिया, केदार पंड्या, नवनीत वर्मा, अजय पटेल, अजय कोठारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

काव्यात्मक शैली में संचालन

कार्यक्रम का संचालन कवि विकास यादव ने प्रभावशाली एवं काव्यात्मक शैली में किया, जिससे पूरे समारोह में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में देपालपुर प्रेस क्लब परिषद की गौतमपुरा इकाई के अध्यक्ष अजय भावसार ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्नेह भोज के साथ हुआ समापन

समारोह के समापन के पश्चात सभी अतिथियों और पत्रकारों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आपसी संवाद और आत्मीयता के साथ होली की शुभकामनाएं साझा कीं। यह आयोजन केवल एक होली मिलन समारोह नहीं बल्कि पत्रकारों की एकजुटता, निष्पक्षता और साहसी पत्रकारिता के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया। बेटमा में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन