गांव-गांव में गूंजी गणगौर की गूंज : महिदपुर में गणगौर तीज की धूम: बंजारा समाज ने निकाला भव्य चल समारोह
SANDEEP SEN Editor
Sun, Mar 22, 2026

महिदपुर | राकेश दायमा
महिदपुर तहसील के ग्राम डेलची बुजुर्ग में गणगौर तीज का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बंजारा समाज सहित समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर माता गणगौर की पारंपरिक पूजा-अर्चना की और भव्य चल समारोह निकाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर से हुआ, जहाँ से डीजे और ढोल-ताशों की गूंज के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ। यह जुलूस बंजारा कॉलोनी से होते हुए गणेश मंदिर पहुँचा। पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर मंगल गीत गाती और नृत्य करती नजर आईं, जिससे पूरे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।
इस अवसर पर बंजारा समाज के अध्यक्ष राकेश दायमा ने बताया कि, “हमारे समाज में गणगौर माता का विशेष महत्व है। हर वर्ष इस पर्व पर चल समारोह धूमधाम से निकाला जाता है, जिसमें सभी समाजजन एकत्रित होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।”
जुलूस का समापन गणेश मंदिर पर हुआ, जहाँ महाआरती के साथ प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन के सफल संचालन में समाज के युवाओं और ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन