Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

सम्मान समारोह आयोजित : फरकोदा शासकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका राधा झाला सेवानिवृत्त

SANDEEP SEN Editor

Sun, Feb 1, 2026

देपालपुर। शासकीय प्राथमिक विद्यालय फरकोदा में 62 वर्ष की आयु तक शिक्षा सेवा प्रदान करने वाली शिक्षिका राधा झाला के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सरपंच सरोज जाट एवं सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम जाट के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सरपंच दंपती द्वारा राधा झाला को शाल एवं रामायण भेंट कर सम्मानित किया गया। ईजीएस शाला के प्रधानाध्यापक रमेश जलवनिया ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके सेवाकाल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में, एकमात्र शिक्षिका होने के बावजूद, राधा झाला ने कुशलतापूर्वक विद्यालय का संचालन किया और शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखी।

कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठिका लता देसाई, ईजीएस शाला के शिक्षक सुनील सोलंकी, अतिथि शिक्षक पंकज धाकड़ सहित बड़ी संख्या में राधा झाला के परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका सरिता सिलावट ने किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने राधा झाला के समर्पण, अनुशासन और शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन