तीन साल से फरार स्थायी वारंटी देपालपुर पुलिस की गिरफ्त में : फरारी वारंटियों पर देपालपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंदौर रोड से आरोपी गिरफ्तार
admin
Thu, Dec 18, 2025
देपालपुर। क्षेत्र में फरार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए देपालपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को देपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इंदौर श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी देपालपुर निरीक्षक श्री रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में ईनामी, स्थायी एवं फरारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट देपालपुर के प्रकरण क्रमांक SCNIA/35/2017, धारा 138 एनआई एक्ट में लंबे समय से फरार आरोपी रईस पिता कल्लू खान (उम्र 40 वर्ष), निवासी किदवई मार्ग वार्ड क्रमांक 13, देपालपुर की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। दिनांक 18 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर देपालपुर पुलिस टीम ने इंदौर रोड, देपालपुर से आरोपी रईस पिता कल्लू खान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय देपालपुर में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत बघेल के निर्देशन में उप निरीक्षक कृष्णकुमार राय, आरक्षक 2277 अमित सिंह राजपूत, आरक्षक 3865 यादुवेंद्र सिंह एवं आरक्षक 1745 धर्मेंद्र जाटव की सराहनीय भूमिका रही। देपालपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार व वारंटी आरोपियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन