तेज रफ्तार ट्रक ने डीपी स्ट्रक्चर तोड़ा : देपालपुर दो नंबर टाउन की बिजली सप्लाई ठप
SANDEEP SEN Editor
Thu, Jan 8, 2026
देपालपुर। नगर के तहसील रोड स्थित शांति विहार कॉलोनी के पास बुधवार देर रात करीब 12:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक एमपी 09 जीएफ 9694) अनियंत्रित होकर बिजली वितरण कंपनी के डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन प्वाइंट) स्ट्रक्चर से टकरा गया। हादसे में डीपी स्ट्रक्चर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते नगर देपालपुर के दो नंबर टाउन की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति रोक दी गई। डीपी स्ट्रक्चर टूटने से ट्रांसफॉर्मर व संबंधित विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही बिजली विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की घेराबंदी कर मरम्मत कार्य शुरू किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षतिग्रस्त डीपी स्ट्रक्चर की मरम्मत और लाइनों की जांच के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। तब तक शांति विहार कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। लोगों ने तहसील रोड पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा ट्रक चालक एवं घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन