अवैध शराब परिवहन पर धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कलेक्टर के निर्देश, एसपी के मार्गदर्शन में लगातार सख्ती — 20 पेटी बीयर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Chouhan Reporter
Sat, Dec 6, 2025
अवैध शराब परिवहन पर धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश, एसपी के मार्गदर्शन में लगातार सख्ती — 20 पेटी बीयर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
धार। जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धामनोद पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों में खलबली मचा रखी है।

शनिवार, 06 दिसंबर 2025 को एसडीओपी मोनिका सिंह एवं थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पुलिस को एसआई जयकिशन रायकवार के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि इंदौर से धामनोद की ओर एक सफेद टाटा इंडिगो कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम—जिसमें मनीष राठौर सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहा—ने ग्राम धानी स्थित फैक्ट्री के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध टाटा इंडिगो कार क्रमांक MP 09 CR 5560 को रोका गया। वाहन की तलाशी में 20 पेटी बोल्ट बीयर बरामद की गई, जिनमें कुल 480 केन (240 बल्क लीटर) अवैध शराब पाई गई। आरोपी परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने मौके पर ही मौका-पंचनामा तैयार कर शराब व वाहन की विधिवत जब्ती की।
पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी शुभम राय पिता श्यामलाल राय (27 वर्ष), निवासी न्यू गोरी नगर, थाना हीरानगर, जिला इंदौर को गिरफ्तार किया। अभियान में एसआई जयकिशन रायकवार का योगदान सराहनीय रहा, जिनकी तत्परता और सूझबूझ से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ में आई। धामनोद पुलिस ने कहा कि इसी तरह अवैध शराब एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
Tags :
Jitendra Chauhan
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन