शीतलहर के मद्देनज़र इंदौर में : कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक तीन दिन का अवकाश घोषित
SANDEEP SEN Editor
Sun, Jan 4, 2026
इंदौर, 4 जनवरी 2026
लगातार बढ़ती शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर श्री वर्मा के आदेशानुसार इंदौर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/ सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक एवं आंगनवाड़ी के छात्र-छात्रओं के लिए तीन दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 05 जनवरी,2026 से 07 जनवरी,2026 तक रहेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन