Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

विधायक मनोज पटेल के नेतृत्व में : बेगंदा में शमशान घाट सौंदर्यीकरण व सड़क डामरीकरण का भूमि-पूजन संपन्न

SANDEEP SEN Editor

Wed, Jan 28, 2026

बेगंदा में शमशान घाट सौंदर्यीकरण व सड़क डामरीकरण का भूमि-पूजन संपन्न

देपालपुर। ग्राम पंचायत बेगंदा में विधायक मनोज पटेल के नेतृत्व में शमशान घाट के सौंदर्यीकरण एवं बेगंदा से एकतासा मार्ग के नवीन डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। भूमि-पूजन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गुमान सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष देवकरण दरबार, जनपद सदस्य बाबू सिंह पटेल, ग्राम सरपंच सुभाष पटेल , भाजपा मंडल मंत्री वीरेन्द्र हरिसिंह गुर्जर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त हरिराम, चरण सिंह गुर्जर, अर्जुन परमार, बूथ अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, दिनेश केवट सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शमशान घाट के सौंदर्यीकरण से ग्रामवासियों को अंतिम संस्कार के समय बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं बेगंदा से एकतासा मार्ग के डामरीकरण से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और ग्रामीणों को सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी। यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी जनहितकारी योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन