बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो चोरी मामलों के आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार का माल बरामद
Jivan doliya
Tue, Jan 6, 2026
देपालपुर। पुलिस थाना बेटमा ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग–अलग मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया करीब 80 हजार रुपये मूल्य का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में एसडीओपी संघप्रिय सम्राट द्वारा चोरी की वारदातों के नियंत्रण के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय की गई। इसी क्रम में 5 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धारा 305(ए), 334(4) बीएनएस एवं धारा 334(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों से चोरी गया मशरूका जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए माल में कॉपर वायर का एक बंडल, छत के दो पंखे, एलसीडी, हाई मास्क, पेंचकस, प्लायर, स्टार्टर ऑटो स्विच, स्विच सॉकेट, एलईडी लाइट सहित अन्य विद्युत सामग्री के अलावा सिगरेट और गुटखा पाउच शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में भोला उर्फ कुलदीप पिता महेश चौहान उम्र 19 वर्ष और राज उर्फ हर्ष पिता दिलीपसिंह सिन्दियल उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नयापुरा कुम्हार कराडिया थाना पीथमपुर जिला धार बताए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत, उप निरीक्षक संदीप पोरवाल, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक अनिल शर्मा, प्रधान आरक्षक 2107 अनिल अहिरवार एवं प्रधान आरक्षक 1888 रामेश्वर गोयल की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन