Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

गौतमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jivan doliya

Thu, Jan 8, 2026

देपालपुर। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गौतमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देश पर जिले के सभी थानों को अवैध गतिविधियों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश द्विवेदी (महू-इंदौर) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संघ प्रिय सम्राट (देपालपुर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अलका मेनिया के नेतृत्व में गौतमपुरा थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सालिगराम उर्फ शालगराम पिता ठाकरसिंह, जाति कलौता, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम भीलबड़ोली, थाना गौतमपुरा को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब (300 क्वार्टर, कुल 54 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया। इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक अलका मेनिया, उप निरीक्षक दीपक कुमार बघेल, आरक्षक आदित्य सिंह, पकेंश सिंह, दीपक, चंद्रशेखर, सैनिक राधेश्याम, रामेश्वर, रामसिंह सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन