श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी बच्चों को हुये दर्शन : सूरत से आए 40 मानसिक रूप से विशेष बच्चों ने किए श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन
SANDEEP SEN Editor
Wed, Jan 28, 2026
सूरत से आए 40 मानसिक रूप से विशेष बच्चों ने किए श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन
उज्जैन, दिनांक 28 जनवरी 2026
उज्जैन। सूरत (गुजरात) से दीप ज्योति वेलफेयर ट्रस्ट के 40 मानसिक रूप से विशेष (मनो-दिव्यांग) बच्चों ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के पावन दर्शन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी विशेष बच्चों के लिए दर्शन की सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों को बिना किसी असुविधा के बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दर्शन उपरांत सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न एवं भाव-विभोर दिखाई दिए। वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंदिर प्रबंध समिति के प्रति आभार एवं प्रसन्नता व्यक्त किया
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन