Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

नए गणपति घाट पर दर्दनाक हादसा : कार पलटने से 19 वर्षीय युवक की मौत, चार से अधिक घायल

Deepak Shinde Dhamnod

Mon, Mar 23, 2026

धामनोद (धार)। राऊ–खलघाट रोड स्थित नए गणपति घाट पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार अपनी बहन को परीक्षा के लिए देवास छोड़कर वापस घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, धरमपुरी निवासी इरफान (19) पिता मेहमूद अपने परिवार के साथ कार (क्रमांक MP 09 WE 4613) से देवास से लौट रहे थे। परिवार अपनी बहन कौसर को बी.फार्मेसी की परीक्षा के लिए छोड़ने गया था, जिसका परीक्षा केंद्र इंदौर में होने के कारण उसे नाना-मामा के यहां छोड़ा गया था। इसके बाद परिवार रात करीब 9 बजे धरमपुरी के लिए रवाना हुआ।

रात करीब 12:30 बजे जब वाहन नए गणपति घाट से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर तीन से चार बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया गया है कि इरफान क्लीनर साइड में बैठा था। पलटियों के दौरान कार का दरवाजा खुलने से वह बाहर जा गिरा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में अन्य परिजन भी घायल हुए हैं। इनमें अलिस पिता अमजद के हाथ में फ्रैक्चर, मंतशा पिता फिरोज के सिर में चोट, रेशमा के हाथ में हल्की चोट तथा चालक नवेद को सामान्य चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. भुवनेश ठाकुर ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस हादसे से एक खुशहाल परिवार की यात्रा मातम में बदल गई और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन